6 अक्टूबर से महंगी होगी हवाई यात्रा, IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; टिकट के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IndiGo Flight Fare: अगर आप दीवाली या छठ पर घर जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपका यात्रा बजट थोड़ा और बढ़ सकता है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने Jet Fuel यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. इस बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है. खासकर त्योहारों के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने या घूमने के लिए फ्लाइट बुक करते हैं, ऐसे समय में टिकट का बढ़ा हुआ खर्च यात्रियों के बजट को प्रभावित कर सकता है.

घरेलू उड़ानों पर ₹100 से ₹350 तक बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

IndiGo ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि, सभी यात्रियों पर एक जैसा अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. फ्यूल सरचार्ज यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया जाएगा. यानी कम दूरी की फ्लाइट के लिए अलग और लंबी दूरी की उड़ान के लिए अलग सरचार्ज लागू हो सकता है. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में घरेलू फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं, तो टिकट बुक करते समय बढ़े हुए फ्यूल सरचार्ज का ध्यान रखना होगा.

International Flights का किराया भी होगा प्रभावित

IndiGo ने केवल घरेलू उड़ानों के लिए ही फ्यूल सरचार्ज में बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी चार्ज में बदलाव किया गया है. हालांकि, विदेश जाने वाली फ्लाइट पर कितना फ्यूल सरचार्ज लगेगा, यह संबंधित रूट और यात्रा की दूरी पर निर्भर करेगा. इसलिए International Flight की टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अपने रूट के हिसाब से बढ़े हुए शुल्क को ध्यान में रखकर बजट तैयार करना होगा.

आखिर ATF महंगा होने से क्यों बढ़ता है हवाई किराया?

IndiGo के मुताबिक, Aviation Turbine Fuel यानी ATF की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. हालिया बढ़ोतरी महीने-दर-महीने 14 फीसदी से ज्यादा रही है. इसके चलते जेट फ्यूल की कीमत करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है. एयरलाइन कंपनियों के कुल ऑपरेशनल खर्च में विमान ईंधन की बड़ी हिस्सेदारी होती है. ऐसे में जब ATF महंगा होता है, तो विमानों को संचालित करने की लागत भी बढ़ जाती है. इसी बढ़ती लागत को देखते हुए IndiGo ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का फैसला किया है. इसका असर अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के टिकट खर्च पर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: पूर्व PM इमरान खान के लिए आर-पार की लड़ाई: PTI ने शुरू किया इस्लामाबाद मार्च

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This