Nobel 2026: साल 2026 के मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें तीन वैज्ञानिकों के नाम शामिल है. मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों में कार्ल डाइसरॉथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल है. इस पुरस्कार का ऐलान सोमवार को स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में किया गया.
नोबेल समिति के मुताबिक, तीनों वैज्ञानिकों को Light-Gated Ion Channels और Optogenetics से जुड़ी खोजों के लिए यह सम्मान मिला है. जानकारी के अनुसार, इस साल नोबल पुरस्कार की राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखी गई है. वहीं आज इस घोषणा के साथ ही 2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है.

