Mutual Funds Sip: इस तरह आप बन सकते हैं करोड़पति, यहां समझिए ट्रिपल 15 का पूरा गणित

Investment Tips: आज सभी लखपति, करोड़पति और अरबपति बनना चाहते है, लेकिन इस सवाल से आगे ही नहीं बढ़ते कि शुरुआत कैसे करें. उन्हें लगता है कि करोड़पति बनने के लिए मोटा पैसा या बड़ी इन्वेस्ट चाहिए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसा नहीं है. आप अगर चाहे, तो आपकी सैलरी का कुछ पैसा ये कमाल कर सकता है. आइए बताते हैं कैसे?

म्यूचुअल फंड एसआईपी करता है मदद
दरअसल, इस असंभव से दिखने वाले सपने में म्यूचुअल फंड एसआईपी आपकी मदद करता है. बता दें कि म्यूचुअल फंड में रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है. हालांकि, यहां बाजार जोखिमों का खतरा भी बना रहता है. आइए आज आपको हम ट्रिपल 15 यानी 151515 का शानदार फॉर्मूला बताते हैं. इसे फॉलो करके आप करोड़पति भी बन सकते हैं.

हर महीने करना होगा निवेश
आपको बता दें कि आपके दिन में भी करोड़पति बनने की तमन्ना है, तो इसके लिए 151515 का फार्मूले समझना होगा. इसमें सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम चुनना होगा. म्यूचुअल फंड स्कीम के चुनाव के बाद इसमें हर महीने आपको 15,000 रुपये का निवेश करना होगा.

इसके बाद 15 हजार रुपये ये निवेश आपको कुल 15 वर्षों के लिए करना है. इसके अलावा आपको ये उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर वर्ष 15 फीसदी का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे. इस स्थिति में आप 15 वर्ष के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से एक करोड़ रुपये का फंड जुटा सकेंगे. इन पैसों की मदद से आप भविष्य से जुड़े अपने सभी जरूरी कार्यों को कर सकेंगे.

Latest News

BWF US Open: किदांबी श्रीकांत का दमदार प्रदर्शन, अमेरिकी ओपन बैडमिंटन के फाइनल में बनाई जगह

BWF US Open: भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर-एक किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन 2026 के...

More Articles Like This

Exit mobile version