मार्केट कैपिटलाइजेशन में LIC ने SBI को पछाड़ा, बनी देश की सबसे मूल्यवान PSU स्टॉक

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LIC Share Price: बीमा क्षेत्र की कथित तौर पर देश की सबसे विश्वसनीय ब्रांड भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बुधवार को बडी सफलता हासिल की है. पिछले एक सप्ताह में 9 प्रतिशत स्टॉक रैली के बाद, एलआईसी ने बाजार पूंजीकरण में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को पीछे छोड़कर भारत का सबसे मूल्यवान पीएसयू स्टॉक बन गया.

 LIC के शेयरों में तेजी 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पछाड़कर एलआईसी शेयर बाजार की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी का खिताब हासिल कर लिया है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी एलआईसी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 900 रुपये चढ़कर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया. शेयरों में तेजी के साथ एलआईसी का मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के स्‍तर को पार कर गया. इस तरह से एलआईसी ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पछाड़ दिया और स्‍टॉक मार्केट में लिस्टेड सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बन गई.

एलआईसी ने एसबीआई को पछाड़ा

बुधवार को स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थें. एसबीआई के शेयर 1.18 प्रतिशत गिरकर 626.90 रुपये पर कारोबार करते दिखा. इस गिरावट के वजह से एसबीआई का मार्केट कैप गिरकर 5.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  एसबीआई को पछाड़ कर एलआईसी शेयर बाजार के सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली सरकारी कंपनी बन गई. बता दें कि लंबे समय के बाद एलआईसी ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है. इसके शेयर अपने आईपीओ प्राइस से सिर्फ 4 प्रतिशत दूर है.

सेबी के ये है नियम

सेबी के नियम सभी सूचीबद्ध कंपनियों को 25 प्रतिशत सार्वजनिक फ्लोट बनाए रखने का आदेश देते हैं, लेकिन नई सूचीबद्ध कंपनियों की जरूरत को पूरा करने के लिए तीन साल का समय दिया जाता है. मई 2022 में, सरकार ने एलआईसी IPO में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी जो पूरी तरह से लगभग 21,000 करोड़ रुपये का (बिक्री के लिए प्रस्ताव) था. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बना हुआ है.

ये भी पढ़ें :- IAF Agniveervayu Recruitment 2024: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें आवेदन

 

 

 

 

 

Latest News

अमेरिका: मियामी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Miami Helicopter Crash: फ्लोरिडा के मियामी के पास बिस्केन बे में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version