LPG Gas Cylinder Price Today: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट जारी, देखें शहरवार कीमत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Gas Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज की कीमतों को जानना जरूरी है. पिछले कुछ दिनों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अगर आपके घर का घरेलू सिलेंडर खत्म हो गया है और आप जल्द ही बुकिंग कराने वाले हैं, तो पहले अपने शहर का नया रेट जरूर देख लें. अच्छी बात यह है कि फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है. इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी मौजूदा स्तर पर ही बने हुए हैं. यानी ग्राहकों को आज सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है.

अलग-अलग शहरों में कितने रुपये का है सिलेंडर?

एलपीजी की कीमत हर शहर में अलग हो सकती है. नीचे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के मौजूदा दाम दिए गए हैं.

शहर 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली 942.00 रुपए 2,747.50 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,701.00 रुपए
कोलकाता 968.00 रुपए 2,884.00 रुपए
चेन्नई 957.50 रुपए 2,916.50 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रुपए 2,831.00 रुपए
लखनऊ 942.50 रुपए 2,755.00 रुपए
नोएडा 942.80 रुपए 2,760.00 रुपए
वाराणसी 943.10 रुपए 2,757.00 रुपए
रांची 999.50 रुपए 2,933.00 रुपए

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बढ़ोतरी कब हुई थी?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अंतिम बार 7 जून 2026 को बढ़ोतरी की गई थी. उस समय 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत ₹29 बढ़ाई गई थी. इसके बाद घरेलू गैस के रेट में कोई नया इजाफा नहीं हुआ है. दूसरी ओर, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 1 सितंबर 2026 को किया गया था. तब से इसके रेट में भी कोई नया बदलाव नहीं हुआ है.

घर बैठे कैसे पता करें एलपीजी का नया रेट?

अगर आपको अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर कोई कन्फ्यूजन है, तो इसका पता ऑनलाइन लगाया जा सकता है. संबंधित गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एलपीजी की कीमतों की जानकारी उपलब्ध रहती है. रेट में बदलाव होने पर नई कीमतों की जानकारी भी अपडेट की जाती है. इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का मौजूदा रेट चेक कर लेना बेहतर रहेगा, खासकर तब जब आपको घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों की कीमतों की जानकारी चाहिए.

यह भी पढ़े: Sensex opening Bell: मंगलवार को कैसे खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version