सिलेंडर की कीमत बढ़ी, लेकिन सब्सिडी का क्या हुआ? जानिए आपके खाते में अब कितने रुपये आएंगे

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Gas Subsidy Update: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रविवार, 7 जून से नई दरें लागू होने के बाद 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे रसोई का बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या सरकार ने एलपीजी सब्सिडी में भी कोई बदलाव किया है? क्या बढ़ी हुई कीमतों का असर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर पड़ेगा? और क्या सामान्य उपभोक्ताओं को कोई राहत मिलेगी? आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

29 रुपये महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 942 रुपये हो गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये पहुंच गई है. बेंगलुरु एकमात्र बड़ा शहर है जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये पर बनी हुई है. यह बढ़ोतरी मार्च में हुई 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के करीब तीन महीने बाद की गई है.

क्या सब्सिडी में हुआ कोई बदलाव?

कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने एलपीजी सब्सिडी की राशि में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह ही जारी रहेगी. सरकार ने बढ़ी हुई लागत का अतिरिक्त बोझ सीधे बाजार मूल्य पर डाला है और सब्सिडी व्यवस्था को यथावत रखा है.

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मिलती रहेगी राहत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले परिवारों को पहले की तरह प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 942 रुपये हो चुकी है. ऐसे में 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक सिलेंडर प्रभावी रूप से 642 रुपये का पड़ेगा. हालांकि यह लाभ एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 12 सिलेंडरों तक ही उपलब्ध रहेगा.

सामान्य उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी बड़ी राहत

यदि आप उज्ज्वला योजना के लाभार्थी नहीं हैं और सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग करते हैं, तो बढ़ी हुई कीमत का पूरा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. कई शहरों में सामान्य उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सब्सिडी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है. वहीं कुछ क्षेत्रों में केवल स्थानीय मालभाड़ा सहायता के रूप में 12 से 40 रुपये तक की सीमित राशि ही बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में अधिकांश उपभोक्ताओं को अपने शहर की नई निर्धारित कीमत ही चुकानी होगी. उदाहरण के लिए दिल्ली में 942 रुपये और पटना में 1031.50 रुपये प्रति सिलेंडर का भुगतान करना होगा.

किन लोगों की रुक सकती है सब्सिडी?

सरकार के नियमों के अनुसार कुछ परिस्थितियों में एलपीजी सब्सिडी रोकी जा सकती है.

1. 10 लाख रुपये से ज्यादा आय

यदि आपकी या आपके पति/पत्नी की वार्षिक टैक्सेबल आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है, तो आपको एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

2. e-KYC नहीं कराया

तेल कंपनियों के नए नियमों के तहत जिन उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसी या अधिकृत माध्यम से आधार आधारित e-KYC पूरी नहीं कराई है, उनकी सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है. इसलिए उपभोक्ताओं को समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है.

यह भी पढ़े: LPG की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान, भारत में सबसे कम दामों पर मिल रही रसोई गैस

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी फिलीपींस की धरती, कई घर गिरे, सुनामी की चेतावनी जारी

Philippines Earthquake: सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के केंद्र...

More Articles Like This