LPG Price: क्या इस बार मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च? 1 अगस्त को साफ होगी तस्वीर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price: पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्ध का असर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत में भी तेल और गैस की कीमतों पर इसका सीधा असर देखने को मिला. मई और जून में लगातार महंगाई के बाद जुलाई की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया गया था. अब लोगों की नजर 1 अगस्त पर टिकी हुई है, क्योंकि इसी दिन यह तय होगा कि घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता होगा या फिर उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

1 अगस्त को जारी होंगी नई एलपीजी कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं. 1 जुलाई को भी कंपनियों ने नई दरें लागू की थीं. अब 1 अगस्त को एक बार फिर कीमतों की समीक्षा होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा या नहीं. फिलहाल कंपनियों की ओर से किसी बढ़ोतरी या कटौती की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

मार्च से जून तक लगातार बढ़े थे दाम

फरवरी में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. सबसे पहले 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये पहुंच गई. इसके बाद 7 जून को एक बार फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई. यानी साल 2026 के पहले छह महीनों में ही घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका था.

युद्ध का असर गैस सप्लाई पर भी पड़ा

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित होने से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए इस स्थिति का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. कई जगह गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी, जिसके बाद सरकार ने सप्लाई व्यवस्था, डिलीवरी, बुकिंग और सब्सिडी से जुड़े कई अहम फैसले लिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

अब 1 अगस्त पर टिकी हैं लोगों की उम्मीदें

जुलाई खत्म होने वाला है और अब हर किसी को 1 अगस्त का इंतजार है. इसी दिन सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों का ऐलान करेंगी. इसके बाद ही तस्वीर साफ होगी कि इस बार आम लोगों को राहत मिलेगी या फिर रसोई का बजट और महंगा हो जाएगा. फिलहाल अंतिम फैसला तेल कंपनियों की मासिक समीक्षा के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़े: ‘किसी की राय के आधार पर अपना खेल नहीं बदलूंगा’, संजू सैमसन ने क्यों कही ये बात

Latest News

‘उपेंद्र राय हैं उर्दू के सबसे बड़े दोस्त’, Bazm-e-Sahafat में शाहनवाज हुसैन ने दिल खोलकर दी बधाई

Shahnawaz Hussain Bazm-e-Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के तीसरे कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में...

More Articles Like This

Exit mobile version