LPG Price Today: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, दिल्ली से पटना तक देखें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के नए रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: महीने के आखिरी दिनों में LPG सिलेंडर खरीदने वाले लोगों के लिए आज राहत की खबर है. 28 अगस्त 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों LPG सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर और 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर आज भी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेगा. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये का है. वहीं, अलग-अलग शहरों में कमर्शियल LPG की कीमत 2,691.50 रुपये से लेकर 3,018 रुपये तक बनी हुई है.

शहरवार चेक करें LPG सिलेंडर की कीमत

शहर घरेलू LPG की कीमत कमर्शियल LPG की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपये 2,738.00 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,872.50 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,906.00 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,821.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,018.00 रुपये
देहरादून 961.00 रुपये 2,791.00 रुपये
भोपाल 947.50 रुपये 2,743.00 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,760.00 रुपये

कब आखिरी बार बदली गई थी घरेलू LPG की कीमत?

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में आखिरी बार जून 2026 में बदलाव किया गया था. उस समय कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का रेट 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया था. 28 अगस्त को भी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर इसी कीमत पर मिल रहा है. दूसरी तरफ, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त को बड़ी कटौती की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 192 से 209 रुपये तक की कटौती की थी.

होर्मुज पर गहराया संकट

इधर, ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जंग शुरू हुए छह महीने बीतने के बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से शिपिंग रूट पर गंभीर असर बना हुआ है. जंग से पहले इस 33 किलोमीटर लंबे अहम समुद्री रास्ते से हर दिन 100 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर करीब पांच रह गई है. इस रुकावट का असर दुनिया भर में तेल, गैस और दूसरे सामानों की आवाजाही पर पड़ा है.

इसी बीच यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) और ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र ने ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर AL SALAM II पर अज्ञात मिसाइल या प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी दी है. बताया गया है कि हमले के दौरान जहाज के इंजन रूम में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई. हमले में जहाज काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है और अब आगे बढ़ने में असमर्थ है. इस हमले के पीछे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है. IRGC अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों और नाकेबंदी के खिलाफ है.

यह भी पढ़े: ‘PM बालेन शाह पहली विदेश यात्रा पर आएंगे भारत’, नेपाली वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Latest News

रक्षाबंधन पर भाई-बहन की फोटो के साथ लगाएं इन खूबसूरत गानों का स्टेटस, रिश्ते में घुलेगा प्यार और भावनाओं का रंग

रक्षाबंधन पर भाई-बहन की फोटो और वीडियो को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के इन 5 गानों को WhatsApp और Instagram स्टेटस पर लगा सकते हैं.

More Articles Like This