LPG Price Today: दिल्ली-मुंबई से पटना तक जानिए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: रसोई गैस यानी LPG की कीमत में होने वाला कोई भी बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालता है. घरेलू रसोई का बजट हो या होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार का खर्च, LPG के दाम बढ़ने या घटने से कुल लागत में अंतर पड़ता है. यही वजह है कि हर महीने लोगों की नजर LPG सिलेंडर की कीमतों पर रहती है.

घरेलू सिलेंडर महंगा होने पर परिवारों को रसोई के बजट में ज्यादा रकम रखनी पड़ती है, जबकि कीमत कम होने पर कुछ राहत मिलती है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम का असर होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों की लागत पर पड़ता है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट.

शहर अनुसार, एलपीजी के भाव-

शहर का नाम घरेलू एलपीजी की कीमत कमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई 941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता 968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,882.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,915.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु 944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,8230.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना 1,031.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 3,027.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
देहरादून 961.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,800.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
भोपाल 947.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,752.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चंडीगढ़ 951.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,769.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

LPG के रेट का किन लोगों पर पड़ता है असर?

LPG की कीमतों का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहता. होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और कई छोटे कारोबार खाना बनाने के लिए कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में गैस सिलेंडर महंगा होने पर कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है. ईंधन का खर्च कारोबार की कुल लागत का एक हिस्सा होता है. LPG की कीमत बढ़ने पर कई मामलों में इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है. वहीं, गैस सस्ती होने पर कारोबारियों को लागत के स्तर पर कुछ राहत मिल सकती है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version