LPG Rate Today: आज आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी जानें रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today, 19 May 2026: देशभर में महंगाई को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजों जैसे सोना, चांदी, दूध और खाने के तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी लोग नजर बनाए हुए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार 19 मई 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है.

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर

देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 3071.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. देश के अन्य बड़े शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.

इन बड़े शहरों में जानिए गैस सिलेंडर के ताजा दाम

नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का मिल रहा है. कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3202 रुपये है. मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये का है. चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये में उपलब्ध है. वहीं गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3088 रुपये का मिल रहा है.

नोएडा में घरेलू सिलेंडर 910.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है. लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3225.50 रुपये में मिल रहा है. वहीं पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 1002.50 रुपये दर्ज की गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3346.50 रुपये का बिक रहा है.

क्या आने वाले महीनों में बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम?

फिलहाल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखी जा रही है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते तेल विपणन कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है तो जून 2026 में एलपीजी की कीमतों पर असर पड़ सकता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

मंगलवार 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों के खर्च और ट्रांसपोर्ट लागत पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This