LPG Price Today: 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत क्या है? जानें आपके शहर का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today on June 16: देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है. हाल के महीनों में लगातार हुए दामों के इजाफे के कारण उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ी है. हालांकि, अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार से राहत की खबरें सामने आ रही हैं. माना जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हालात सामान्य होने के बाद एलपीजी की कीमतों में कमी की संभावना बन सकती है.

पिछले दिनों बढ़े थे LPG के दाम

7 जून को राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई थी. यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी थी. इससे पहले मार्च में भी घरेलू सिलेंडर के दामों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था. वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या सालाना नौ से घटाकर चार कर दी है. सरकार का कहना है कि यह कदम ईंधन भंडार को मजबूत करने और घरेलू आपूर्ति को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए उठाया गया है.

क्या अब सस्ता होगा गैस सिलेंडर?

होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि, इसके लिए उपभोक्ताओं को अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलडमरूमध्य खुलने के बाद समुद्री यातायात को पूरी तरह सामान्य होने में समय लगेगा. युद्ध के दौरान बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने में भी करीब 40 से 50 दिन लग सकते हैं.

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों की स्थिति स्पष्ट होगी. यदि वैश्विक स्तर पर एलपीजी के दाम घटते हैं तो भारतीय तेल कंपनियां भी कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जुलाई 2026 को होने वाली अगली मासिक समीक्षा में एलपीजी की कीमतों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और घरेलू आपूर्ति के आकलन पर निर्भर करेगा.

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमतें

शहर घरेलू LPG सिलेंडर कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली 942.00 रुपये 3113.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 3067.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 3256.00 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 3283.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 3141.00 रुपये
नोएडा/गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.50 रुपये 3400.50 रुपये
भुवनेश्वर 968.00 रुपये 3290.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 3136.00 रुपये

फिलहाल उपभोक्ताओं की नजर 1 जुलाई की समीक्षा पर टिकी हुई है. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में गिरावट जारी रहती है, तो आने वाले समय में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम कम होने की संभावना बन सकती है.

यह भी पढ़े: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रेश हुआ अमेरिका का ताकतवर B-52 बॉम्बर, आठ की मौत

Latest News

शिवखोड़ी धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा, शिवगंगा पर बन रहा भव्य घाट

शिवखोड़ी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवगंगा पर भव्य घाट का निर्माण किया जा रहा है. परियोजना पूरी होने के बाद स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version