LPG Rate Today: 12 जुलाई को नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट, ट्रांसफर के नियम भी बदल गए

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today, 12 July: रविवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों का इंतजार कर रहे करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 12 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी आज भी देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहा है. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी जुलाई की शुरुआत में हुई बड़ी कटौती के बाद स्थिर बनी हुई हैं. इसके साथ ही एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिससे नए घर या दूसरे शहर में शिफ्ट होने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

आज क्या हैं घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है. गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को इसके लिए 939.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 968.50 रुपये है. अन्य बड़े शहरों में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो जुलाई महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने इसकी कीमत में 183.50 रुपये तक की बड़ी कटौती की थी. इसके बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली और कई अन्य शहरों में कारोबारियों को फिलहाल इसी संशोधित कीमत पर सिलेंडर मिल रहा है.

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 2954.5 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
तिरुवनंतपुरम 951.0 रुपये 2970.5 रुपये

नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं तो पहले जान लें ये नियम

अगर आप किसी नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं, तो अब एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है. यदि आपका नया पता उसी गैस एजेंसी के सर्विस एरिया में आता है, जहां से आपका मौजूदा कनेक्शन है, तो आपको कनेक्शन ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे मामलों में केवल नया एड्रेस प्रूफ जमा करके अपना पता अपडेट कराया जा सकता है.

दूसरी गैस एजेंसी के क्षेत्र में जाने पर क्या करना होगा?

यदि आपका नया घर किसी दूसरी गैस एजेंसी के सर्विस एरिया में आता है, तो आपकी मौजूदा एजेंसी आपको e-CTA (Electronic Customer Transfer Advice) जारी करेगी. यह कोड तीन महीने तक वैध रहेगा. इस प्रक्रिया की खास बात यह है कि उपभोक्ता को अपना सिलेंडर या रेगुलेटर जमा कराने की जरूरत नहीं होगी. दोनों सामान अपने साथ नए पते पर ले जाए जा सकते हैं.

दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर क्या है प्रक्रिया?

अगर आप किसी दूसरे शहर में रहने जा रहे हैं, तो प्रक्रिया थोड़ी अलग होगी. सबसे पहले आपको अपने मौजूदा गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करना होगा. इसके बाद एजेंसी आपको टर्मिनेशन वाउचर (TV) जारी करेगी और कनेक्शन के समय जमा कराई गई सिक्योरिटी राशि वापस कर देगी. नए शहर में पहुंचने के बाद इसी टर्मिनेशन वाउचर की मदद से नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े: Manipur: खेत तड़तड़ाई गोलियां, किसान की मौत, पत्नी के सामने पति की हत्या

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This

Exit mobile version