LPG Rate Today on August 13, 2026: लाल सागर में हूती हमले से बढ़ी चिंता, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में LPG के दाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today on August 13, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ऊर्जा बाजार से जुड़े मुद्दों पर भी नजर आ रहा है. LPG की खुदरा कीमतों में एक महीने से ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ते हालात के बीच आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी बीच लाल सागर के अहम शिपिंग रूट पर हुए एक बड़े मिसाइल हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है.

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में बाब-अल मंदेब जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक जहाज को मिसाइल से निशाना बनाया. अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष शुरू होने के बाद लाल सागर में हूती समूह की ओर से इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है. इस घटना के बाद उस समुद्री रास्ते की सुरक्षा को लेकर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं, जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है.

हूती समूह का दावा है कि उसके निशाने पर सऊदी अरब से जुड़े ऐसे जहाज थे, जिनमें सैन्य उपकरण ले जाए जा रहे थे. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इन जहाजों पर खाद्य सामग्री के अलावा दूसरे कमर्शियल सामान भी मौजूद थे. ऐसे में लाल सागर के इस महत्वपूर्ण रूट पर बढ़ता तनाव वैश्विक सप्लाई चेन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है.

आज कितनी है LPG की कीमत?

13 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

शहर 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली 942 रुपये 2,738 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,738 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,765.50 रुपये
कोलकाता 968 रुपये 2,872.50 रुपये

अगस्त की शुरुआत में LPG के दाम में कितनी कटौती हुई?

अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये की कटौती की. इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत कुछ कम हुई है. त्योहारी सीजन से पहले हुई इस कटौती को कारोबारियों के लिए राहत के तौर पर देखा गया. हालांकि, घरेलू LPG के मामले में स्थिति अलग है.

सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडर को अभी भी लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे सरकारी फ्यूल रिटेल कंपनियों पर होने वाला वित्तीय बोझ बना हुआ है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी के अनुसार, जुलाई में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री पर सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को करीब 500 रुपये प्रति सिलेंडर का रेवेन्यू लॉस हो रहा था. अगस्त में यह नुकसान कम होकर 188 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया है.

LPG की बिक्री में भी आई गिरावट

दूसरी ओर, देश में LPG की खपत और बिक्री के आंकड़ों में भी कमी देखने को मिली है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भारत में LPG की बिक्री 17.4 फीसदी घटकर 2.37 मिलियन टन रह गई है. इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि पश्चिमी एशिया में जारी संकट के बीच लोगों के ईंधन इस्तेमाल के पैटर्न में भी बदलाव आया है. खासतौर पर पाइप के जरिए मिलने वाली नैचुरल गैस यानी PNG की तरफ उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है. अधिकारियों के मुताबिक, PNG का बढ़ता इस्तेमाल भी LPG की बिक्री में आई इस गिरावट की प्रमुख वजहों में शामिल है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने में फिर तेजी, चांदी में गिरावट, ब्याज दरों के संकेतों पर टिकी बाजार की नजर

Latest News

अंडा-चिकन से लेकर लहसुन-प्याज तक महंगा, जुलाई में इन चीजों ने बढ़ाई आम आदमी की टेंशन

July Retail Inflation 2026: भारत की खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 4.45% हो गई, जबकि जून में यह 4.38% थी. खाने-पीने की चीजों, रेस्टोरेंट और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी का असर महंगाई के आंकड़ों पर पड़ा.

More Articles Like This

Exit mobile version