LPG Rate Today 18 August 2026: त्योहारों से पहले LPG सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, रोज 63,810 MT उत्पादन का लक्ष्य

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today on August 18, 2026: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इसके साथ ही लगातार कई त्योहार भी आने वाले हैं. ऐसे समय में घरों में रसोई गैस की खपत बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में LPG सिलेंडर की पर्याप्त सप्लाई को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है. इसी चिंता को देखते हुए सरकार ने देश में आने वाले दिनों में LPG की किसी भी संभावित किल्लत से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को एक आधिकारिक आदेश जारी किया है. इसके तहत देश की सरकारी और निजी तेल रिफाइनरियों तथा अपस्ट्रीम तेल कंपनियों के लिए रसोई गैस के दैनिक उत्पादन का अधिकतम कोटा तय किया गया है. सरकार का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर देश में LPG की उपलब्धता बनाए रखना और सप्लाई में किसी बड़े व्यवधान की स्थिति से निपटना है.

सरकार ने LPG उत्पादन को लेकर क्या दिया निर्देश?

सरकार ने देश में LPG का एक बड़ा ‘सप्लाई बफर’ यानी आपातकालीन स्टॉक तैयार करने का ऐलान किया है. इसके लिए देश की 21 से 24 रिफाइनरियों और तेल कंपनियों को अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए सामूहिक रूप से हर दिन अधिकतम 63,810 मीट्रिक टन LPG का उत्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इस व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में रसोई गैस की उपलब्धता बनी रहे और किसी भी अचानक पैदा होने वाली सप्लाई समस्या का असर आम लोगों पर कम से कम पड़े.

लाल सागर और होर्मुज रूट से प्रभावित हुई थी सप्लाई

दरअसल, हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संकट के कारण लाल सागर और होर्मुज यानी Strait of Hormuz के रास्ते होने वाली सप्लाई प्रभावित हुई थी. इन मार्गों के जरिए होने वाली आपूर्ति में बाधा आने से विदेशों से भारत को मिलने वाली LPG की सप्लाई पर भी खतरा पैदा हो गया था. ऐसे में भविष्य में अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा किसी तरह का बड़ा सप्लाई संकट पैदा होता है, तो देश में LPG की उपलब्धता प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने पहले से तैयारी करने का फैसला किया है.

संकट के समय कंपनियों को पूरा करना होगा कोटा

सरकार की ओर से कंपनियों को दिए गए बुनियादी कोटे सामान्य दिनों में रिफाइनरियों को कामकाज में कुछ लचीलापन देंगे. लेकिन जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की सप्लाई को लेकर कोई बड़ा संकट पैदा होगा, यह निर्देश तुरंत प्रभावी हो जाएगा. ऐसी स्थिति में संबंधित रिफाइनरियों और कंपनियों को हर हाल में निर्धारित कोटे को पूरा करना होगा. इससे संकट के दौर में घरेलू बाजार में LPG की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.

आज कितनी है LPG की कीमत?

18 अगस्त, मंगलवार को देश में LPG की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, हाल ही में 1 अगस्त को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 192 से 209 रुपए तक की बड़ी कटौती की गई थी. इसके बाद अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी देखने को मिली.

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत

शहर 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली ₹942 ₹2,738
मुंबई ₹941.50 ₹2,691.50
नोएडा ₹939.50 ₹2,738
जयपुर ₹945.50 ₹2,765.50
हैदराबाद ₹994.00 ₹2,985.00
पटना ₹1,031.50 ₹3,018.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,760.00
कोलकाता ₹968 ₹2,872.50
Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत!

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा में कथित चोरी के मामले में ट्रस्ट...

More Articles Like This

Exit mobile version