11 साल बाद दो धुर प्रतिद्वंद्वी देशों के राष्ट्रपति होंगे आमने-सामने, व्हाइट हाउस में बिछेगा रेड कार्पेट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Xi Jinping US Visit: दुनिया की दो महाशक्तियां और एक दूसरे की धुर प्रतिद्वंद्वी देशों के राष्ट्रपति जल्द ही आमने सामने होने वाले है, जिसपर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 24 सितंबर को वॉशिंगटन में मुलाकात होने वाली है, लेकिन शी के अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा नहीं लेंगे.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शी जिनपिंग  23 सितंबर की देर शाम अमेरिका पहुंचेगे और 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 25 सितंबर को उनके स्वदेश रवाना होने की संभावना है यानी उनका पूरा अमेरिकी दौरा मुख्य रूप से ट्रंप के साथ बैठक तक ही सीमित रहेगा. इससे ज्यादा किसी कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, जिनपिंग अमेरिका में तो होंगे लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे.

UNGA में क्यों नहीं जाएंगे शी?

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा का सामान्य सत्र 22 सितंबर से शुरू होने वाला है. इस दौरान दुनिया के तमाम देशों के नेता न्यूयॉर्क पहुंचते हैं और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं. ऐसे में चीनी राष्ट्रपति के दौरे की तारीख सामने आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह ट्रंप से मुलाकात के साथ-साथ UNGA को भी संबोधित कर सकते हैं. हालांकि शी के न्यूयॉर्क जाने की कोई योजना नहीं बनाई है.

शी जिनपिंग की UNGA में पुरानी मौजूदगी

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version