LPG Rate Today on July 22: गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में आज का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 22 जुलाई के लिए घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. इस बार भी गैस उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी देशभर में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर पहले की तरह पुराने रेट पर ही मिलेंगे. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखा है. इसके साथ ही भारतगैस ग्राहकों के लिए नई प्रीमियम सेवा ‘भारतगैस लाइट ZIP’ भी शुरू की गई है, जिससे हल्के कंपोजिट सिलेंडर और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

आज भी नहीं बदले LPG सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट के अनुसार 22 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उपभोक्ताओं को आज भी पिछले महीने तय की गई कीमतों पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा.

आखिरी बार कब बदले थे रेट?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछला बदलाव जून महीने में हुआ था, जब प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है. वहीं, 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी. इस कटौती के बाद होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिली थी.

शहरवार LPG की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 2954.5 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
लखनऊ  979.50 रुपये 3052.50 रुपये

भारतगैस ग्राहकों के लिए नई प्रीमियम सेवा

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने भारतगैस ग्राहकों के लिए ‘भारतगैस लाइट ZIP’ नाम से नई प्रीमियम सेवा शुरू की है. इस सेवा के तहत ग्राहकों को पारंपरिक लोहे के भारी सिलेंडर की जगह हल्के वजन वाला कंपोजिट LPG सिलेंडर मिलेगा. इसके अलावा नया गैस कनेक्शन जल्दी उपलब्ध कराने और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

15 अगस्त तक 100 से ज्यादा शहरों में होगी शुरुआत

कंपनी के अनुसार फिलहाल इस सेवा की शुरुआत मुंबई से की गई है. BPCL की योजना 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 से अधिक शहरों में शुरू करने की है. कंपनी का कहना है कि नई सेवा को आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को पहले से अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और तेज एलपीजी सेवा मिल सके.

Latest News

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 67वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आज 67वीं जयंती मनाई जा रही. इस अवसर पर प्रधानमंत्री...

More Articles Like This

Exit mobile version