Devendra Fadnavis: आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर बधाई. उनके नेतृत्व में, महाराष्ट्र अलग-अलग सेक्टर में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं.”
Greetings to Maharashtra CM Shri Devendra Fadnavis Ji on his birthday. Under his leadership, Maharashtra is scaling new heights of growth across diverse sectors. I pray for his long and healthy life. @Dev_Fadnavis
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2026
राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं Devendra Fadnavis
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक जोशीले और समर्पित नेता, वे पारदर्शी शासन, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई पहलों के जरिए महाराष्ट्र के विकास को तेज करने के लिए बिना थके काम कर रहे हैं. जनता की सेवा के लिए उनका अटूट समर्पण महाराष्ट्र की तरक्की को मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के विजन में योगदान दे रहा है. भगवान उन्हें अच्छी सेहत और देश की सेवा में लंबी उम्र दे.”
नितिन गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और लंबी आयु के हों, यही मेरी प्रभु के चरणों में प्रार्थना है.”
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “जनप्रिय नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान श्री सिद्धिविनायक से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो.”
रेखा गुप्ता ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण निरंतर महाराष्ट्र की प्रगति को नई दिशा प्रदान कर रहा है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं.”