महाराष्ट्र में आम जनता पर महंगाई की मार, 9 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Milk Price Hike: त्योहार का सीज़न शुरू होते ही अब आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. दरअसल, महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. जिससे आम जनता का बजट बिगड़ने वाला है. बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की कीमतों में 9 रुपये की बढ़ोतरी की है. ये नई दर इस साल 1 सितंबर से लेकर 28 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेगी.

किस लिए लिया गया ये फैसला

दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने ये फैसला जानवरों के चारे और जानवरों की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है. दूध की बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाए गए हैं.

1 सितंबर से लागू होंगी क़ीमतें Milk Price Hike

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दूध की नई कीमतें 1 सितंबर से लेकर 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी. ये फैसला जोगेश्वरी में हुई मीटिंग के बाद लिया गया है.

कितनी थी दूध की क़ीमत

बता दें कि पहले पहले दूध की कीमत 93 रुपये प्रति लीटर थी. दाम में बढ़ोतरी के बाद अब कीमतें 102 रुपये हो गई हैं. मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने जानकारी दी कि ये फैसला दूध प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर्स को बढ़ती कॉस्ट से राहत देने के लिए लिया गया है.

ये भी पढ़ें- CM योगी को छात्राओं ने बांधी राखी: सीएम की बच्चों को सलाह, स्मार्टफोन से बनाएं दूरी

Latest News

NIA कोर्ट का बड़ा फैसला: ISIS साजिश में दोषी सैयद फासिउर को सात साल की कैद, हजारों का जुर्माना

Bengaluru Isis Conspiracy Case: एनआईए की विशेष अदालत ने आईएसआईएस से जुड़ी आतंकी साजिश के मामले में सैयद फासिउर...

More Articles Like This