LPG के नए कनेक्शन पर लगी ब्रेक! कब तक शुरू होगी पुरानी व्यवस्था, जानें सरकार ने क्या दिए दिशा निर्देश?

New Delhi: सप्लाई में कमी के चलते देश की सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल नए LPG (रसोई गैस) कनेक्शन देना फिलहाल रोक दिया है. यह फैसला पिछले करीब एक महीने से लागू है. इसे दोबारा शुरू करने की कोई तय तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई में कमी के कारण कंपनियों को यह फैसला लेना पड़ रहा है.

मौजूदा उपभोक्ताओं को प्राथमिकता 

तेल कंपनियों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल मौजूदा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है. इसी वजह से नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है, ताकि मौजूदा ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो. इस फैसले का असर खास तौर पर उन लोगों पर पड़ेगा, जो नया LPG कनेक्शन लेने की योजना बना रहे थे. जैसे नए घर में शिफ्ट होने वाले या ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार गैस कनेक्शन लेने वाले परिवार.

हर साल करीब 3.3 करोड़ टन LPG की खपत

बता दें कि भारत में हर साल करीब 3.3 करोड़ टन LPG की खपत होती है, जिसमें लगभग 65% गैस आयात की जाती है. इस आयात का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है, इसलिए वहां के हालात का सीधा असर भारत की सप्लाई पर पड़ रहा है. तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है. यह वैश्विक स्तर पर तेल और गैस सप्लाई का अहम मार्ग है और इसमें रुकावट आने से सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है.

नए LPG कनेक्शन फिर से शुरू

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक सप्लाई पर दबाव बना रह सकता है. खासकर अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर और व्यापक हो सकता है. फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उम्मीद है कि जैसे ही सप्लाई सामान्य होगी, नए LPG कनेक्शन फिर से शुरू कर दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान, तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

Latest News

CM योगी ने किया इको पार्क का उद्घाटन, बोले- इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ परिवर्तन लाया जा सकता है

Cm Yogi In Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इको पार्क और एकला बांध सड़क के लोकार्पण किया....

More Articles Like This

Exit mobile version