दिल्ली में बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल, ‘No PUC No Fuel’ नियम लागू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Petrol pump rules: दिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए अब नियम पहले से कहीं ज्यादा सख्त हो गए हैं. राजधानी की हवा लगातार खराब होती जा रही है और इसी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पेट्रोल पंप पर सिर्फ पैसे होना काफी नहीं होगा, आपकी गाड़ी का वैध PUC सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा.

सरकार ने ‘No PUC, No Fuel’ नियम को जमीन पर पूरी सख्ती के साथ लागू कर दिया है. यानी अगर आपके वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अपडेट नहीं है, तो आपको पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगा. यह कदम सीधे तौर पर प्रदूषण पर लगाम लगाने और लोगों को जिम्मेदार बनाने की दिशा में उठाया गया है.

प्रदूषण पर सरकार का सख्त रुख

दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने अब सीधे आम लोगों की जिम्मेदारी तय कर दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि एयर क्वॉलिटी सुधारने के लिए कड़े और असरदार कदम उठाना जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए यह फैसला लिया है कि अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.”

पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश

‘No PUC, No Fuel’ का यह नियम यूं तो पिछले साल दिसंबर में ही पेश किया गया था, लेकिन कई वाहन अभी भी इसके बिना सड़कों पर धुआं उड़ा रहे थे. अब सरकार ने इस नियम को पूरी सख्ती से धरातल पर उतार दिया है.सभी पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल उन्हीं वाहनों को फ्यूल दें, जिनका PUC सर्टिफिकेट अपडेटेड हो. इस नियम का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी फूड एंड सप्लाई विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, नगर निगम और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त रूप से सौंपी गई है.

ट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

इस नए नियम के लागू होते ही दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. बिना पीयूसी वाले वाहनों को फ्यूल देने से साफ इनकार किया जा रहा है. सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए भी पूरी तैयारियां कर रखी हैं, लेकिन यह साफ है कि अब दिल्ली में कोई भी बहाना नहीं चलेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने जनता से अपील की है कि वे समय-समय पर अपना PUC सर्टिफिकेट अपडेट कराएं और राजधानी को प्रदूषण मुक्त व स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें.

यह भी पढ़े: West Bengal Election: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान देसी बम से हमला, कई लोग घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version