यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पटरी पर उतरने को तैयार, दिवाली-छठ पर दिल्ली के यात्रियों को मिलेगी राहत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat sleeper: दिवाली, छठ पूजा के लिए कन्फर्म टिकट का इंतजार कर रहे पूर्वांचल के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, यूपी की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलने को तैयार ह, जिसका वाराणसी से पूर्वांचल में आजमगढ़, जौनपुर, मऊ जैसे जनपदों के यात्री लाभ उठा सकेंगे. इसके अलावा, पटना, सीतामढ़ी समेत बिहार जाने वाले यात्री भी वाराणसी तक रेल यात्रा और फिर आगे दूसरी ट्रेन या बस से घर तक जा सकते हैं.

बता दें कि अब दिल्ली से वाराणसी की 771 किमी की दूरी वंदे भारत से महज 9 घंटे में तय होगी. हालांकि दिल्ली से वाराणसी के बीच चेयर कार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले ही संचालित हो रही है. ऐसे में दिल्ली-हावड़ा रूट पर ऐसी ट्रेनों की बड़ी डिमांड है.

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की टाइमिंग

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर (27421)
वाराणसी जंक्शन (BSB) से रात 8:50 बजे ये प्रस्थान
प्रयागराज (आगमन): रात 10:35 बजे – (प्रस्थान): रात 10:40 बजे
कानपुर सेंट्रल (आगमन): रात 12:40 बजे- -(प्रस्थान): रात 12:45 बजे
नई दिल्ली (आगमन): सुबह 5:55 बजे

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (27422)

नई दिल्ली (प्रस्थान): रात 09:40 बजे
कानपुर सेंट्रल (आगमन): रात 2:25 बजे, (प्रस्थान): रात 2:30 बजे
प्रयागराज (आगमन): सुबह 4:45 बजे, (प्रस्थान): सुबह 04:50 बजे
वाराणसी (आगमन): सुबह 6:45 बजे

यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जो नई दिल्ली से शुक्रवार को और वाराणसी से शनिवार को नहीं चलेगी. बता दें कि वाराणसी से नई दिल्ली के बीच 771 किलोमीटर की रेल यात्रा में अभी दो ही स्टॉपेज तय किए गए हैं. प्रयागराज जंक्शन(PRYJ) और कानपुर सेंट्रल (CNB) पर 5-5 मिनट ठहराव होगा. आगे अलीगढ़ को भी इसमें जोड़ा जा सकता है.

वंदे भारत स्लीपर का किराया

वहीं, इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन 27 अक्टूबर से शुरू हो सकता है. वहीं, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (हावड़ा-कामाख्या रूट) के आधार पर देखें तो वाराणसी-दिल्ली रूट का किराया कुछ ऐसा होगा. आईआरसीटीसी पर ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू करने के साथ सही किराया सामने आएगा.

  • थर्ड एसी स्लीपर: लगभग 2200 से 2400 रुपये
  •  सेकंड एसी स्लीपर: लगभग 3000 से 3200 रुपये
  •  फर्स्ट एसी स्लीपर: लगभग 3800 से 4100 रुपये

वंदे भारत स्लीपर की खासियत

आपको बता दें कि राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों से ये वंदे भारत स्लीपर ज्यादा आरामदायक होगी. वंदे भारत स्लीपर के कुल 16 कोच में 11 कोच थर्ड एसी के होंगे. इसके साथ ही चार कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी का होगा. दूसरी एक्सप्रेस-मेल ट्रेनों के मुकाबले बर्थ में ज्यादा आरामदायक गद्देदार सीटें होंगी. हर सीट के साथ चार्जिंग पॉइंट, टॉकबैक सिस्टम और रीडिंग लाइट होंगी. वैक्यूम टॉयलेट और ट्रेन के अंदर सेंसर से खुदबखुद खुलने बंद होने वाले दरवाजे होंगे. एडवांस कपलिंग तकनीक से ट्रेन के चलने या रुकने पर यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version