30 जून से कागज के नोट बंद होने की खबर को लेकर सरकार का आया बयान, बता दी पूरी सच्चाई?

New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि 30 जून 2026 से कागज के सभी नोट बंद हो जाएंगे. देशवासियों में बढ़ती इस घबराहट को देखते हुए सरकार को खुद आगे आना पड़ा. सरकार ने इसे दावे को झूठा और भ्रामक बताया है. भरोसा दिलाया है कि कागजी नोट पूरी तरह वैध हैं और आगे भी सामान्य रुप से लेन-देन में इस्तेमाल किए जा सकेंगे.

RBI का ऐसा कोई इरादा नहीं

बढ़ती चर्चाओं और लोगों की चिंताओं के बीच भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. PIB ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऐसा कोई इरादा नहीं है. आपके पास मौजूद कागज के नोट पूरी तरह से सुरक्षित, वैध बने रहेंगे. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा था कि 30 जून 2026 से देश में बड़ा आर्थिक बदलाव होने जा रहा है.

सभी कागजी नोटों को वापस ले लेगा

लोगों को डराया जा रहा था कि आरबीआई मौजूदा सभी कागजी नोटों को वापस ले लेगा. इसके बदले बाजार में पूरी तरह से प्लास्टिक के नोट आ जाएंगे. इस खबर ने आम आदमी से लेकर छोटे-बड़े व्यापारियों और निवेशकों की बीच चिंता बढ़ा दी थी. कई लोग अपने पास मौजूदा नकदी को लेकर असमंजस में थे और नोटों की वैधता को लेकर सवाल उठा रहे थे. अधिकारियों ने जनता को आगाह किया है कि वित्तीय मामलों से जुड़ी किसी भी संवेदनशील खबर को बिना सोचे-समझे मैसेजिंग ऐप्स पर आगे न भेजें.

बिना जांचे-परखे शेयर की जाती हैं

पैसों से जुड़ी ऐसी संवेदनशील खबरें जब बिना जांचे-परखे शेयर की जाती हैं, तो बाजार में अचानक डर का माहौल बन जाता है. आम नागरिक और छोटे व्यापारी असमंजस में पड़ जाते हैं, जिससे रोजमर्रा के कारोबार पर बुरा असर पड़ता है. इसीलिए अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी मैसेज को आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई जान लेना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें. Lucknow: खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली जा रहे तीन विमान लखनऊ डायवर्ट

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version