Lucknow: खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली जा रहे तीन विमान लखनऊ डायवर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Flights Diverted: राजधानी दिल्ली में मंगलवार की देर रात अचानक मौसम खराब हो गया. इसकी वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ. खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने कई विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी. इसके परिणामस्वरूप, तीन उड़ानें लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट की गईं.

एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो, अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-532 निर्धारित समय पर दिल्ली में नहीं उतर सकी. इसको लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान रात 12:25 बजे उतरा. मौसम सामान्य होने के बाद यह उड़ान रात 2:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई.

इसी तरह, गुवाहाटी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1042 रात 12:37 बजे लखनऊ पहुंची और रात 2:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई. चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2193 भी रात 12:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और मौसम में सुधार के बाद रात 2:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई. लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सभी डायवर्टेड उड़ानों के यात्रियों और संबंधित एयरलाइंस को आवश्यक सुविधाएं और पूरा सहयोग मुहैया कराई गई.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version