फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा ने दुनिया को कहा अलविदा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharathiraja: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन को हो गया. वो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है.

तमिल सिनेमा के ट्रेंडसेटर माने जाते थे Bharathiraja

दिग्गज निर्देशक भारतीराजा ने अपनी फिल्मों के जरिए गांवों की जिंदगी को खूबसूरती और सच्चाई के साथ पेश किया. वो तमिल सिनेमा के ट्रेंडसेटर माने जाते थे. उनकी फिल्मों में बोले जाने वाले शब्द ‘एन इनिया तमिल मक्कले…’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

’16 वायथिनिले’ थी उनकी पहली फिल्म

भारतीराजा ने अपनी पहली फिल्म ’16 वायथिनिले’ से तमिल सिनेमा में नई क्रांति ला दी थी. उनकी इस फिल्म में कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस फिल्म के लिए भारतीराजा को तमिलनाडु सरकार का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार मिला था.

लगभग 44 फिल्मों का निर्देशन किया

बता दें कि भारतीराजा ने अपने करियर के दौरान 44 फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी सभी फिल्में काफी क्लासिक मानी जाती हैं. निर्देशन के साथ-साथ भारतीराजा एक शानदार अभिनेता भी थे.

कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीराजा के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी. एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”भारतीराजा का जाना तमिल सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनकी फिल्में फिल्म निर्माण की असली पाठशाला हैं और आने वाली पीढ़ियां उनसे सीखती रहेंगी. वह हमेशा मेरे साथ एक फिल्म बनाने की बात करते थे, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया.”

ये भी पढ़ें- सलमान खान के करीबी दोस्त का निधन, श्मशान में छलके आंसू, फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए सुपरस्टार

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version