आज आदमी को बड़ा झटका, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की कीमत दुनियाभर को चुकाना पड़ रहा है. भारत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश में हर चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिसे लेकर आम जनता परेशान है. वहीं, अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.

क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था

मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था. जिससे भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था. कुछ दिन पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. अब ये 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है.

जानिए अब कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल? Petrol-Diesel Price Hike

पिछले 4 साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर थीं, जिसमें आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 97.77 रुपए हो गया है और डीजल 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है. युद्ध के कारण कंपनियों को हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

पीएम मोदी ने देशवासियों से की थी ये अपील

बता दें कि दुनियाभर में चल रहे उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल तक सोने न खरीदने, ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, विदेश यात्रा न करने की अपील की थी. ये कदम रुपये में भारी गिरावट के कारण लिया गया है. वर्तमान में ये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

Latest News

आज से 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे PM Modi, UAE से होगी शुरुआत, ऊर्जा और रणनीतिक संबंध पर रहेगा फोकस

PM Modi Five Nation Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे....

More Articles Like This