Petrol-Diesel Price Today 10 August 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Price Today 10 August 2026: पेट्रोल और डीजल की कीमतें वाहन चालकों के लिए रोजाना के बजट का अहम हिस्सा हैं. ऐसे में अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है. देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. नीचे आप प्रमुख शहरों की आज की पूरी रेट लिस्ट देख सकते हैं.

शहरवार पेट्रोल के दाम

शहर पेट्रोल का दाम
अहमदाबाद ₹102.15
बैंगलोर ₹111.68
चेन्नई ₹107.76
गुड़गांव ₹102.97
हैदराबाद ₹115.69
जयपुर ₹113.19
कोलकाता ₹113.51
लखनऊ ₹101.86
मुंबई ₹111.21
नई दिल्ली ₹102.12
नोएडा ₹101.96
पुणे ₹112.02

शहरवार डीजल के दाम

शहर डीजल का दाम
अहमदाबाद ₹98.27
बैंगलोर ₹99.56
चेन्नई ₹99.55
गुड़गांव ₹95.64
हैदराबाद ₹103.82
जयपुर ₹98.25
कोलकाता ₹99.82
लखनऊ ₹95.36
मुंबई ₹97.83
नई दिल्ली ₹95.20
नोएडा ₹95.44
पुणे ₹98.66

क्या बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

फिलहाल देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आखिरी बार 25 मई को कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर आगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है. अभी वाहन चालकों के लिए राहत की बात यह है कि 10 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई नई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है.

कैसे पता करें पेट्रोल शुद्ध है या नहीं?

अगर आपको पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर शक है, तो पेट्रोल पंप पर इसकी जांच कराई जा सकती है. इसके लिए फिल्टर पेपर टेस्ट या डेंसिटी चेक का इस्तेमाल किया जाता है. फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की एक बूंद डालने पर अगर वह बिना दाग छोड़े पूरी तरह उड़ जाती है, तो इसे पेट्रोल की शुद्धता जांचने के एक तरीके के तौर पर देखा जाता है. इसके अलावा पेट्रोल का मानक घनत्व 720 से 775 किलोग्राम प्रति घन मीटर के बीच बताया गया है.

यह भी पढ़े: होर्मुज के गेट पर लगी आग, तेल टैंकर धधका, नारंगी रंग में चमका आसमान

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version