Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: सुबह गाड़ी लेकर घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल का रेट जानना हर वाहन चालक के लिए जरूरी हो गया है. ईंधन की कीमत में मामूली बदलाव भी रोजाना आने-जाने के खर्च पर असर डाल सकता है. ऐसे में अगर आप भी आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें. आज यानी 18 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और अन्य शुल्क के कारण हर शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट अलग है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, भोपाल और बेंगलुरू समेत कई प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, इसकी पूरी रेट लिस्ट यहां देखें…

शहर के हिसाब से पेट्रोल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल की कीमत
दिल्ली ₹102.12 प्रति लीटर
मुंबई ₹111.31 प्रति लीटर
कोलकाता ₹113.51 प्रति लीटर
चेन्नई ₹107.78 प्रति लीटर
गाजियाबाद ₹101.76 प्रति लीटर
पटना ₹113.35 प्रति लीटर
नागपुर ₹111.90 प्रति लीटर
देहरादून ₹103.54 प्रति लीटर
आगरा ₹101.66 प्रति लीटर
दरभंगा ₹114.16 प्रति लीटर
लखनऊ ₹101.86 प्रति लीटर
मुजफ्फरपुर ₹114.10 प्रति लीटर
भोपाल ₹114.45 प्रति लीटर
बेंगलुरू ₹111.68 प्रति लीटर

शहर के हिसाब से डीजल के दाम

शहर का नाम डीजल की कीमत
दिल्ली ₹95.20 प्रति लीटर
मुंबई ₹97.97 प्रति लीटर
कोलकाता ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई ₹99.56 प्रति लीटर
गाजियाबाद ₹95.36 प्रति लीटर
पटना ₹99.36 प्रति लीटर
नागपुर ₹98.20 प्रति लीटर
देहरादून ₹95.93 प्रति लीटर
आगरा ₹95.02 प्रति लीटर
दरभंगा ₹100.10 प्रति लीटर
लखनऊ ₹95.36 प्रति लीटर
मुजफ्फरपुर ₹100.05 प्रति लीटर
भोपाल ₹99.55 प्रति लीटर
बेंगलुरू ₹99.56 प्रति लीटर

आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कब बदले थे?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को किया गया था. उस समय पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम एक जैसे नहीं होते हैं. स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क की वजह से इनके रेट में अंतर देखने को मिलता है.

पेट्रोल की कीमत में टैक्स और कमीशन का कितना हिस्सा?

पेट्रोल की कीमत केवल कच्चे तेल या तेल कंपनियों की लागत से तय नहीं होती है. इसके अंतिम रेट में केंद्र और राज्य स्तर पर लगाए जाने वाले टैक्स के साथ-साथ डीलर कमीशन और अन्य लागत भी शामिल होती हैं. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

SMS से कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट?

अगर आप मोबाइल फोन से पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो SMS के जरिए भी आज का रेट चेक किया जा सकता है. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा. वहीं भारत पेट्रोलियम के ग्राहक 9223112222 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव पता कर सकते हैं. इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों के लिए 9222201122 नंबर दिया गया है, जिस पर मैसेज करके पेट्रोल और डीजल की कीमत की जानकारी हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़े: Gas Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट

Latest News

नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु और ज्योतिष में क्या है मान्यता

नमक जमीन पर गिरना भारतीय घरों में अक्सर अशुभ माना जाता है. जानिए वास्तु और ज्योतिष में नमक का महत्व, इसे चंद्रमा और शुक्र से क्यों जोड़ा जाता है और गलती से नमक गिर जाए तो क्या करना चाहिए.

More Articles Like This