Washington: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी भीषण युद्ध के बीच एक नया मोड सामने आया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और उनका प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा करने वाले हैं. इसके लिए अमेरिका की ओर से भी इजाजत दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क में अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई-लेवल बैठक होनी है.
इजाजत देने पर सहमति जताई
ट्रंप प्रशासन ने ईरान के नेताओं को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने की इजाजत देने पर सहमति जताई है. अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के मुताबिक, ईरानी सरकार के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.
यात्रा संबंधी पाबंदियां रहेंगी
ईरानी राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल की इस न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान उन पर यात्रा संबंधी पाबंदियां रहेंगी. अमेरिकी विदेश विभाग की नीति के अनुसार उन पर लग्जरी और अन्य सामान खरीदने पर रोक होगी. ईरानी प्रतिनिधिमंडल को यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज दिए जाने का मतलब है कि उसके सदस्य संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा ले सकेंगे, जो मंगलवार से शुरू हो रही है. यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह का 81वां सत्र होने वाला है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले की अमेरिकी सरकारें आम तौर पर दुनिया के नेताओं को इन उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए वीजा देती रही हैं. हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह फिलिस्तीनी प्राधिकरण और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के सदस्यों के वीजा या तो रद्द कर रहा है या उन्हें वीजा देने से इनकार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें. ‘एक हफ्ते के अंदर धमाका होगा…’, आगरा के ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

