Petrol Diesel Price Today: लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बड़ा असर डालना शुरू कर दिया है. बीते करीब दो हफ्तों से तेल कंपनियां लगातार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं, जिसका असर अब सीधे लोगों के घरेलू बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर दिखाई देने लगा है. 28 मई 2026 यानी गुरुवार को भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल ऊंचे स्तर पर बिक रहे हैं.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है और आज क्रूड ऑयल करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 97.24 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि यही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

पिछले 13 दिनों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 13 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है. इस दौरान तेल कंपनियों ने चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की है. राजधानी दिल्ली में जहां कुछ दिन पहले तक पेट्रोल 94 से 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास मिल रहा था,

वहीं अब इसकी कीमत 102 रुपये के पार पहुंच चुकी है. डीजल की कीमतों में भी लगभग 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि आज एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी आई है. ऐसे में आने वाले दिनों में तेल कंपनियां फिर से कीमतों में बदलाव कर सकती हैं.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार पर पड़ रहा है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है. ऐसे में जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो उसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों पर दिखाई देता है.

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी भी तेल आयात को और महंगा बना रही है. यही वजह है कि घरेलू बाजार में तेल कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है.

28 मई 2026: जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का नया रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 105.63 रुपये और डीजल 96.45 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.98 रुपये और डीजल 96.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • नोएडा में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 91.12 रुपये प्रति लीटर है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 100.45 रुपये और डीजल 92.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • पटना में पेट्रोल 110.34 रुपये और डीजल 96.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 101.22 रुपये और डीजल 93.41 रुपये प्रति लीटर है.
  • अहमदाबाद में पेट्रोल 99.92 रुपये और डीजल 94.16 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

दिल्ली-NCR में लोगों पर सबसे ज्यादा असर

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में लाखों लोग रोजाना निजी गाड़ियों से सफर करते हैं. ऐसे में लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने लोगों का महीने का बजट बिगाड़ दिया है. ऑटो और कैब चालकों का कहना है कि अब कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ पेट्रोल और डीजल पर ही खर्च हो रहा है. कई लोगों ने निजी वाहन कम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

मुंबई और पटना में सबसे ज्यादा दबाव

मुंबई और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल पहले ही 110 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है. इसका असर अब ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों पर भी दिखाई देने लगा है. सब्जियों, राशन और दूसरी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईंधन की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है.

आम आदमी का लगातार बिगड़ रहा बजट

बीते कुछ दिनों में सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी, दूध और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं. ऐसे में लोगों की नजर अब तेल कंपनियों और वैश्विक बाजार की स्थिति पर बनी हुई है.

यह भी पढ़े: LPG Price Today, 28 May 2026: आपके शहर में क्या है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट

Latest News

अमेरिका का ईरान पर फिर हमला, पांचवां ड्रोन छोड़े जाने की तैयारी के बीच ईरानी सैन्य अड्डे को बनाया निशाना

US-Iran War: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि...

More Articles Like This

Exit mobile version