Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. नई सरकार बनने से पहले प्रतिदिन की तरह आज (10 जून, 2024) के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. देश में ईंधन की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों पर निर्भर करती हैं. आइए जानते हैं आज आपके शहर में ईंधन के रेट क्या हैं…

मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये, जबकि डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैं.
  • मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपये, जबकि डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.73 रुपये, जबकि डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 103.93 रुपये, जब‍कि डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट

  • नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपये, जबकि डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 रुपये, जबकि डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 रुपये, जबकि डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये, जबकि डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 रुपये, जबकि डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल 104.86 रुपये, जबकि डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • पटना में पेट्रोल 105.16 रुपये, जबकि डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.63 रुपये, जबकि डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

एसएमएस के जरिए पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्‍या कीमत है इसका पता आप एसएसएस के माध्‍यम से भी लगा सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर हैं, तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं अगर आप BPCL के कस्टमर हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा कीमत

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version