Petrol Diesel Prices: यूपी में महंगा, तो पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मिलाजुला रुख दिख रहा है. मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड हल्की बढ़त के साथ 71.96 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड गिरावट के साथ 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे और डीजल में 59 पैसे की तेजी है. महाराष्ट्र में पेट्रोल 43 और डीजल 42 पैसे महंगा हुआ है. यूपी में पेट्रोल, जबकि डीजल के दाम में 23 पैसे की तेजी आई है. वहीं पंजाब में पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 18 और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है. गुजरात और झारखण्ड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े:  Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Latest News

Manufacturing PMI May 2026: मई में मजबूत हुई मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां, नए ऑर्डर और उत्पादन में तेज उछाल

मई 2026 में भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 55.0 पर पहुंच गया. नए ऑर्डर, उत्पादन और खरीद गतिविधियों में तेजी के चलते विनिर्माण क्षेत्र पिछले तीन महीनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया.

More Articles Like This

Exit mobile version