राष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा: छह घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा श्री नयना देवी मंदिर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Visit To Bilaspur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर और कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी, इसके अलावा एम्स बिलासपुर के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं.

इतने घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा मंदिर

राष्ट्रपति के मंदिर आगमन एवं दर्शन की प्रक्रिया के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर को सुबह 7:00 बजे से दोपहर बाद 1:00 बजे तक 6 घंटे आम श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा. इस समयावधि के दौरान किसी भी बाहरी या स्थानीय श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश अथवा दर्शन करने की इजाजत नहीं होगी.

बंद रहेंगे मंदिर के सभी मार्ग

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दिन दोपहर एक बजे तक मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर आम आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इस अवधि में केवल एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी.

इस मार्ग पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

दूसरी ओर एम्स बिलासपुर में आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नौणी चौक से लेकर एम्स परिसर तक का मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का चयन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

सुरक्षा में 500 पुलिस जवान की होगी तैनाती

दौरे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. श्री नयना देवी मंदिर परिसर और एम्स बिलासपुर क्षेत्र में कुल 500 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दोनों प्रमुख स्थलों को 3-3 सुरक्षा सेक्टरों में विभाजित किया गया है.

Latest News

DJ की धुन के बीच गूंजा गोलियों का शोर, जॉर्जिया की पार्टी में खूनी वारदात; 2 की मौत, 35 घायल

Shooting At Georgia Party: अमेरिका के साउथ जॉर्जिया में एक होमकमिंग पार्टी उस वक्त मातम में बदल गई, जब...

More Articles Like This

Exit mobile version