अब फिर संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही, CM योगी ने किया ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhadohi Name Changed: यूपी में जिलों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीन नगरी के रूप में विश्वभर में मशहूर भदोही जिले को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि भदोही का नाम एक बार फिर बदला जाएगा और अब इस जिले को ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा.

कार्यक्रम में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

भदोही में आयोजित एक जनसभा और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक और संत रविदास जी के विचारों, शिक्षाओं और उनके अमूल्य योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि अब सरकारी कामकाज और प्रशासनिक दस्तावेजों में भी भदोही को ‘संत रविदास नगर’ के रूप में नई पहचान दी जाएगी.

मालूम हो कि भदोही जिले के नामकरण का इतिहास राजनीतिक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर’ किया था. कई वर्षों तक यह जिला इसी नाम से जाना गया. लेकिन, जब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 में संत रविदास नगर का नाम बदलकर दोबारा ‘भदोही’ कर दिया था. अब एक बार फिर सूबे में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वापस ‘संत रविदास नगर’ का नाम देने का निर्णय लिया हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version