Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में महंगा, तो बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त नजर आ रही है. सोमवार की सुबह करीब WTI क्रूड बढ़कर 80.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 83.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे और डीजल में 92 पैसे की बढ़ोतरी है. यूपी में पेट्रोल 67 और डीजल 65 पैसे महंगा हो गया है. इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है. दूसरी ओर, बिहार में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 26 पैसे सस्ता हो गया है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.26 रुपये, जबकि डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमत स्थिर, जानिए ताजा भाव

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version