Petrol Diesel Price: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. बता दें कि आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, जबकि कुछ राज्यों में इसकी कीमतों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है. वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट क्या हैं.

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल मंहगा हुआ है. इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, गोवा, असम हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी और तेलंगाना शामिल हैं.

इन राज्यों में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है. राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज यूपी में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 21 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा पंजाब में पेट्रोल की कीमत 22 पैसे घटकर 96.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 25 पैसे घटकर 86.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, जबकि डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े: मन पर काबू कर लेते हैं तो बढ़ जाते हैं आगे: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा के लि‍ए भारत ने निभाई अहम भूमिका, एस जयशंकर बोले- आगे भी मिलकर करेंगे

Raisina Dialogue 2026: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली मे Raisina Dialogue 2026 के एक सत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version