ट्रंप की हार से एलन मस्क का भारी नुकसान, एक ही झटके में डूबे 130 बिलियन डॉलर, विशेषज्ञों ने भी दी थी चेतावनी

Washington: अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और राजनीतिक बदलाव की ‘ब्लू वेव’ के चलते दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा. मस्क का टेक्सास स्थित बिजनेस एंपायर अब कड़ी जांच के दायरे में आ गया है. क्योंकि डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. चुनाव नतीजों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की अप्रत्याशित जीत के बाद बुधवार को टेस्ला के शेयरों में 3.3% और स्पेसएक्स के शेयरों में 3.8% की भारी गिरावट दर्ज की गई.

रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रमुख और बड़े डोनर

इस एक ही दिन के भीतर दोनों कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू से करीब 130 अरब डॉलर साफ (करीब 12.27 लाख करोड़) हो गए. एलन मस्क रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रमुख और बड़े डोनर रहे हैं, इसलिए अमेरिका में डेमोक्रेट्स की इस बड़ी जीत ने उनके कारोबार के सामने नए राजनीतिक जोखिम खड़े कर दिए हैं. चुनाव से पहले ही बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यदि संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा बढ़ता है, तो वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में बाधा डाल सकते हैं, मस्क के कामकाज की कड़ी छानबीन कर सकते हैं और टेस्ला तथा स्पेसएक्स के बीच संभावित मेगा-मर्जर को भी रोक सकते हैं.

राष्ट्रपति भवन के संभावित वीटो को दरकिनार

टेक्सास में डेमोक्रेट्स के जीतने से अब मस्क के राजनीतिक विरोधियों को ओवल ऑफिस यानी राष्ट्रपति भवन के संभावित वीटो को दरकिनार कर उनके ऑपरेशंस में रुकावट डालने का आसान रास्ता मिल गया है. टाइगरिश फाइनेंशियल पार्टनर्स के मुख्य निवेश अधिकारी इवान फीनसेथ ने कहा कि टेक्सास का ‘ब्लू’ होना मस्क के लिए एक नया राजनीतिक संकट पैदा करता है, खासकर तब जब उन्होंने अपने बिजनेस साम्राज्य के केंद्र के रूप में इसी राज्य पर सबसे ज्यादा निवेश किया है.

करीब 45 करोड़ डॉलर झोंक दिए

एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के समर्थन में करीब 45 करोड़ डॉलर झोंक दिए थे, जिसमें अकेले टेक्सास के चुनावों के लिए 205 मिलियन डॉलर शामिल हैं. उन्होंने अपने 24 करोड़ एक्स (X) फॉलोअर्स से डेमोक्रेट्स के खिलाफ वोट करने की अपील की थी, ने इस हार पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, शायद इस बार मेरे चुनाव-में हस्तक्षेप करने वाले स्पेस लेजर काम नहीं आए. उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ा कि अंतरिक्ष में डेटा सेंटर अब काफी अच्छे लग रहे हैं.

कारोबार को किसी अन्य राज्य में शिफ्ट करने का विकल्प

हालांकि, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने में अभी कई साल लग सकते हैं, लेकिन मस्क के पास अपने कारोबार को किसी अन्य राज्य में शिफ्ट करने का विकल्प हमेशा खुला है. मस्क ने 2020 में कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना-काल के दौरान हुए टकराव, महंगे आवास और कम्यूटिंग की समस्याओं के कारण टेक्सास का रुख किया था और अगले ही साल टेस्ला को भी वहीं ले गए थे.

इसे भी पढ़ें. गाजियाबाद में बोले CM योगीः अपनी राजनीतिक अराजकता से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही कांग्रेस

Latest News

Hong Kong: हांगकांग के एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल, जाने क्यों हुई सजा

Hong Kong: हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का वैश्विक चेहरा बने एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को गुरुवार को 10 साल...

More Articles Like This

Exit mobile version