Flight Bomb Threat: गुरुवार को आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रही एयरलाइंस की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस की ओर मोड़ना पड़ा. एयरबस ए320 विमान को फ्रांस के नॉरमैंडी क्षेत्र में स्थित एव्रू सैन्य एयरबेस पर उतारा गया. घटना के बाद फ्रांस की सरकार और प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू का कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहा है.
बताया गया है कि डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहा एयरबस ए320 विमान गुरुवार को अपनी सामान्य यात्रा पर था. इसी दौरान विमान को बम की धमकी मिली. इसके बाद विमान का रास्ता बदलकर उसे फ्रांस के एव्रू सैन्य एयरबेस की ओर भेजा गया. यह एयरबेस नॉरमैंडी क्षेत्र में स्थित है. फ्रांस की प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मामले की निगरानी की जा रही है. हालांकि, शुरुआती जानकारी में धमकी के स्रोत या उसकी प्रकृति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई. यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं किया गया कि विमान में कितने यात्री सवार थे.
उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, एर लिंगस का विमान पेरिस के पास पहुंचने के बाद मुड़ गया. इसके बाद वह एव्रू इलाके के ऊपर चक्कर लगाता रहा. विमान ने उड़ान के दौरान आपातकाल की घोषणा भी की थी. बम की धमकी मिलने के बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर उतारने के लिए यह कदम उठाया गया. फ्रांस के अधिकारियों ने विमान को सैन्य एयरबेस पर भेजा, जहां सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही थीं. हालांकि, विमान की तलाशी, बम मिलने या यात्रियों को किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई.
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में यूरोप की कई उड़ानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. इससे हवाई यातायात और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.