Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है. रविवार की सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 81.04 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. महाराष्ट्र में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 64 पैसे सस्ता हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 30 और डीजल 34 पैसे सस्ता हो गया है. बिहार, एमपी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आई है. वहीं झारखण्ड और पश्चिम बंगाल सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है.
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, जबकि डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, जबकि डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, जबकि डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.71 रुपये, जबकि डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 94.65 रुपये, जबकि डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.56 रुपये, जबकि डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 105.24 रुपये, जबकि डीजल 92.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 479 अंक उछलकर 83,294 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 25,713 पर बंद हुआ. PSU बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती ने बाजार को सहारा दिया.