Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर में उत्साह का माहौल, मां ने दिया बेटे को जन्म; देखिए तस्वीरें

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sidhu Moosewala: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब दो साल बाद आज उनके घर में खुशी का माहौल है. बता दें कि मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.

पिता ने शेयर की तस्वीरें

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं.’

फैंस दे रहे बधाई

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, इस तस्वीर में पीछे जो सिद्दधू की फोटो रखी नजर आ रही है. उस पर लिखा है, “लीजेंड कभी मरते नहीं.” बहरहाल, सिद्धू की मौत के लगभग 2 साल बाद उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है. इस खुशी के मौके पर अब सोशल मीडिया पर तमाम फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This