‘ईरानियों तुम इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा दो!’ ईरानी धर्मगुरु ने दिया भड़काऊ बयान

Must Read

US-Iran War: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच ईरान के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अब्दुल्लाह जवादी अमोली ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया. देश के सरकारी टेलीविजन पर गुरुवार को जनता के नाम उनका संदेश प्रसारित किया गया. उन्होंने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी. विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के उग्र बयानों से पहले से चल रहे संघर्ष में और अधिक तनाव बढ़ सकता है.

समर्थकों से एकजुट रहने की अपील

इस संदेश में अयातुल्ला ने समर्थकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही और इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहाने का आह्वान किया. अयातुल्ला ने अपने संदेश में कहा कि ईरान एक बड़ी परीक्षा के दौर से गुजर रहा है और देश को इस समय पूरी एकता बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि अमेरिका और इजराइल के खिलाफ संघर्ष को जारी रखा जाए और इसे धार्मिक व राजनीतिक जिम्मेदारी बताया.

दमनकारी अमेरिका से लड़ना जरूरी

अपने भाषण में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump  और इजराइल का जिक्र करते हुए उग्र शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि दमनकारी अमेरिका से लड़ना जरूरी है और समर्थकों से इस संघर्ष में डटे रहने का आह्वान किया. यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सेनाएं ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रही हैं.

ईरान के बुनियादी ढांचे को नुकसान

इन हमलों में ईरान के कई सैन्य अड्डों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं. इसके बाद ईरान के राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व की ओर से लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मध्य-पूर्व में पहले से जारी युद्ध के बीच अब धार्मिक और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें. ग्रेनो वेस्ट में CM योगी: कहा- आज विकास का इंजन बन चुका है कभी पहचान के लिए मोहताज उत्तर प्रदेश

Latest News

Iran Israel Conflict: सुप्रीम लीडर खामेनेई के लिए दिल्ली में शोकसभा, ईरान एम्बेसी पहुंचे कपिल सिब्बल

Iran Israel Conflict: इजरायल-अमरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के बाद...

More Articles Like This