Aaj Ka Rashifal, 06 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 06 मार्च दिन शुक्रवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…
Aaj Ka Rashifal, 06 March 2026
मेष
आज का दिन ऊर्जा से भरा रह सकता है, लेकिन कई मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी. यदि कहीं बाहर जाना हो तो जरूरी चीजें साथ रखना न भूलें. कुछ कानूनी या औपचारिक मामलों में शामिल होना पड़ सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें. कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और क्षमता उन्हें संभालने में मदद करेगी.
वृषभ
आज वृषभ राशि वालों को नए काम मिलने के संकेत हैं और आप अपने काम में रचनात्मकता भी दिखाएंगे. दोस्तों का सहयोग मिल सकता है. घर हो या कार्यक्षेत्र, आपकी नेतृत्व क्षमता प्रभावी रहेगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, हालांकि कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं. घरेलू जीवन में हल्का तनाव संभव है, जिसे समझदारी से सुलझाया जा सकता है.
मिथुन
आज आप नए विचारों और योजनाओं से भरे रहेंगे. कुछ अवसर आपको अपने ही लोगों की ओर से मिल सकते हैं. घर से जुड़ी कुछ बातें आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और बातचीत की कला काम आएगी. नए संपर्क आपके काम का दायरा बढ़ा सकते हैं. घर की सजावट या रखरखाव पर खर्च हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है.
कर्क
आज का दिन मेहनत भरा रह सकता है. छोटे भाई-बहनों के साथ भावनात्मक बातचीत या हल्की नोकझोंक हो सकती है. छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं. इस दौरान आप रचनात्मक कामों में भी रुचि ले सकते हैं. जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है.
सिंह
चंद्रमा के आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर उन्नति का मार्ग खोलेंगी. सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम का दबाव लेने से बचें.
कन्या
आज आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता की सराहना हो सकती है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना लाभकारी रहेगा.
तुला
आज का दिन संतुलन और समझदारी से फैसले लेने का है. कार्यक्षेत्र में साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है. व्यापार में नई डील फाइनल होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करना लाभकारी रहेगा.
वृश्चिक
आज कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे. आपके मजबूत विचार और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं. नया निवेश करने का मन बन सकता है, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें. परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है.
धनु
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है. करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में खुशियां रहेंगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. यात्रा के योग भी बन सकते हैं. संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा.
मकर
आज का दिन मेहनत और अनुशासन से सफलता दिलाने वाला हो सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में बच्चों की चहल-पहल से माहौल खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के साथ आराम भी जरूरी है.
कुंभ
आज का दिन थोड़ा धीमा लग सकता है, लेकिन नई जानकारी या अवसर मिल सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, लेकिन विनम्रता बनाए रखना बेहतर रहेगा.
मीन
आज का दिन कुछ बदलावों के साथ गुजर सकता है. छोटे-छोटे काम अचानक सामने आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ सकती है. कोशिश करें कि जरूरी काम समय पर पूरे करें. बच्चों की पढ़ाई या स्कूल से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. दोस्तों के साथ बनी योजनाएं फिलहाल टालनी पड़ सकती हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

