पंजाब में गन पॉइंट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का अपहरण, चुनाव से पहले राज्य में बड़ी वारदात

Must Read

Punjab: पंजाब में एक बड़ा विवाद सामने आया है. मोगा में ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य अमनदीप सांघा का अपहरण हो गया है. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात कार सवारों ने गन प्वाइंट पर उनको अगवा कर लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

थाना के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने थाना सदर के बाहर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक समिति के चेयरमैन का चुनाव होना था. अमनदीप सांघा अपने भाई जसवंत सिंह के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर चुनाव में हिस्सा लेने के लिए मोगा के डीसी कार्यालय जा रहे थे.

गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए

जब वे गांव घल्लकलां के पास पहुंचे तो 3-4 गाड़ियों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और अमनदीप सांघा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए. मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पास बहुमत नहीं है इसलिए चेयरमैन चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके सदस्य का अपहरण करवाया गया है.

चुनाव को तुरंत रद्द करने की मांग

उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आज होने वाले चुनाव को तुरंत रद्द करने की मांग की. वहीं अमनदीप के भाई जसवंत सिंह ने भी पुष्टि की कि हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर उनके भाई का अपहरण किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि चुनाव रद्द किए जाएं और अमनदीप सांघा को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए.

इसे भी पढ़ें. ‘सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता किसी भी मुद्दे का समाधान’, मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This