‘सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता किसी भी मुद्दे का समाधान’, मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

Must Read

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्षों के शीघ्र अंत और शांति की दिशा में किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे. साथ ही उन्होंने गुरूवार को पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों को शीघ्र समाप्त करने का आह्वान किया. PM मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद ये टिप्पणियां कीं.

केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता मुद्दे का समाधान

PM मोदी ने कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान सैन्य टकराव के माध्यम से नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड  दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता.

रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने पर भी सहमति

वार्ता में दोनों पक्षों ने भारत-फिनलैंड संबंधों को डिजिटलीकरण और सतत विकास के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने पर भी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि एआई (सूचना प्रौद्योगिकी) से लेकर 6जी दूरसंचार तक, स्वच्छ ऊर्जा से लेकर ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ तक, यह साझेदारी प्रौद्योगिकी के कई क्षेत्रों में हमारे सहयोग को गति और ऊर्जा प्रदान करेगी.

सहयोग को और मजबूत करेगा  समझौता

PM ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत और फिनलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत एवं फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करेगा. फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने व्यापार, निवेश एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की.

संघर्ष में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका-इजरायल के ईरान से युद्ध के छह दिन हो रहे हैं. इस संघर्ष में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान की नौसेना पर बड़ा हमला बोला है. हिंद महासागर क्षेत्र में ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना को भी एक पनडुब्बी हमले में डुबो दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. राज्यसभा के लिए बिहार के CM नीतीश कुमार ने किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

Latest News

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 22 की मौत 183 जख्मी

Pakistan heavy rain: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त वयस्त हो...

More Articles Like This