शादी के बंधन में बंधे अर्जुन-सानिया, समारोह में अंबानी परिवार समेत दिग्गज हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

Must Read

Mumbai: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन सानिया चंडोक के साथ अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने गुरुवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी रचाई. इस शादी समारोह में अंबानी परिवार समेत क्रिकेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की और अर्जुन-सानिया को आशीर्वाद दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं.

बेहद खुश नजर आए सचिन तेंदुलकर

शादी समारोह के दौरान अर्जुन के पिता और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आए. शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. अर्जुन और सानिया की शादी की फोटो सामने आने के बाद से ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. अर्जुन और सानिया ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी.

कई वीडियो तेजी से वायरल

अर्जुन तेंदुलकर की शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें एक वीडियो उनकी बहन सारा तेंदुलकर का भी है, जिसमें वह संगीत समारोह में डांस करती नजर आ रही हैं. शादी में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल होते दिखाई दिए. IPL के इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे.

प्रसिद्ध बिजनेसमैन की पोती हैं सानिया 

अर्जुन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलते हैं और हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में ट्रेड किया गया था. सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. सानिया लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीब रही हैं. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. मुंबई से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने गोवा की टीम के लिए खेलते हुए एक मजबूत गेंदबाजी ऑलराउंडर है.

इसे भी पढ़ें. ‘सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता किसी भी मुद्दे का समाधान’, मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

Latest News

चीन के सहारे अंतरिक्ष जाएंगे पाकिस्तानी, ड्रैगन के स्पेस स्टेशन से होंगे रवाना, PAK सेना ने किया ऐलान

New Delhi: अब चीन के कंधे पर बैठकर पाक‍िस्‍तानी अंतर‍िक्ष जाने का प्‍लान बना रहे हैं. पाकिस्तान के दो...

More Articles Like This