Petrol Diesel Prices: नोएडा में सस्ता, तो पटना में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगभग सपाट बनी हुई हैं. गुरुवार की सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 0.62 डॉलर घटकर 73.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.47 डॉलर बढ़कर 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

प. बंगाल में आज पेट्रोल 42 पैसे, जबकि डीजल 39 पैसे महंगा हुआ है. हिमाचल में पेट्रोल 28 और डीजल 26 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. पंजाब में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 25 पैसे सस्ता हो गया है. गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.95 रुपये, जबकि डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version