Petrol Diesel Prices: नोएडा सहित इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव दिख रहा. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.42 डॉलर बढ़कर 82.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़कर 77.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव है. दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के नोएडा में पेट्रोल आज महंगा हुआ और 42 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 39 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है. यूपी के ही मिर्जापुर जिले में आज पेट्रोल 82 पैसे महंगा हुआ और 97.45 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 81 पैसे चढ़कर 90.63 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में आज पेट्रोल 4 पैसे चढ़कर 96.89 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 3 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये के भाव बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि  डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि  डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि  डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मिर्जापुर में पेट्रोल 97.45 रुपये, जबकि डीजल 90.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखना ठीक नहीं, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Vastu Tips for Home: घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहे, इसके लिए लोग साफ-सफाई से लेकर घर...

More Articles Like This