Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र-एमपी में महंगा, तो पंजाब-राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रतिदिन की तरह आज के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. आज ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. रविवार की सुबह WTI क्रूड 83.17 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 86.97 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.

आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 65 पैसे, जब‍कि डीजल 63 पैसे महंगा हो गया है. एमपी में पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 महंगा हो गया है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 17 और डीजल 16 पैसे सस्ता हो गया है. यूपी में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है. प. बंगाल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे सस्ता हो गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, फिर बढ़े चांदी के भाव; जानिए कीमत

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This