Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो लखनऊ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में शनिवार-रविवार को क्रूड पर कारोबार नहीं हुआ है इसलिए कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. कुछ राज्यों व शहरों में ईंधन की कीमतें मामूली रूप से घटी और बढ़ी हैं.
बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं. वहीं, आंध्रा प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश अन्य प्रदेशों में दाम कम हुए हैं.वहीं, देश के प्रमुख चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये, जबकि डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

KBC 18: 3 फीट 4 इंच के डॉक्टर की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पिता ने ठुकराया था 5 लाख का ऑफर

KBC 18 के मंच पर डॉ. गणेश बरैया ने अपनी जिंदगी की संघर्ष भरी कहानी सुनाई. उनके पिता ने सर्कस के लिए मिले 5 लाख रुपये के ऑफर को ठुकराकर बेटे की पढ़ाई को चुना था. गणेश ने NEET में ऑल इंडिया रैंक 233 हासिल की और कानूनी लड़ाई के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया.

More Articles Like This

Exit mobile version