‘समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक होगी’, India-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने द‍िए बड़े संकेत

New Delhi: केंद्रीय वाण‍िज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है क‍ि India-US ट्रेड डील की डिटेल्‍स आने दीजिए, पूरा देश जश्न मनाएगा. पीयूष गोयल ने ऐसा बयान द‍िया है, जो संकेत दे रहा क‍ि अमेर‍िका के साथ ट्रेड डील भारत के ल‍िए बहुत फायदेमंद होने वाली है. दिल्ली इंड‍िया इंडस्‍ट्र‍ियल ट्रांसफार्मेशन सम्‍मेलन में पीयूष गोयल ने कहा क‍ि अमेरिका के साथ ट्रेड डील और दुनिया भर के विकसित देशों के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत की शर्तों पर हो रहे हैं. सरकार ने किसी भी मोर्चे पर घरेलू हितों से समझौता नहीं किया है.

समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक होगी

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि जब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक होगी, तो पूरा भारत इसका जश्न मनाएगा. पीयूष गोयल ने कहा क‍ि मुझे यह घोषणा करने का पूरा साहस और दृढ़ विश्वास है कि जैसे ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील का पूरा ब्यौरा सामने आएगा, भारत के लोग इसका जश्न मनाएंगे. अक्सर अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों में कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों को लेकर चिंताएं जताई जाती हैं, लेकिन गोयल ने इन सभी आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया.

एक भी संवेदनशील हित से कोई समझौता नहीं किया

उन्होंने मंच से स्पष्ट किया कि इस समझौते में हमारे किसानों या किसी भी अन्य स्टेकहोल्डर के एक भी संवेदनशील हित से कोई समझौता नहीं किया गया है. मंत्री के अनुसार, इस डील के लागू होने के बाद भारत वैश्विक व्यापार में तुलनात्मक रूप से एक बेहद मजबूत और लाभ वाली स्थिति में खड़ा नजर आएगा. पीयूष गोयल ने बताया कि किस तरह दुनिया के अधिकांश विकसित देशों ने अपने टैरिफ ढांचे को इस तरह से तैयार किया है कि वे विकासशील देशों को आसानी से अपने बाजार में फायदा नहीं उठाने देते.

लेबर इंटेंस‍िव वस्तुओं पर बहुत अधिक टैर‍िफ लगाया

गोयल ने कहा क‍ि ज्यादातर विकसित देशों ने अपने टैरिफ शेड्यूल को इस तरह से बनाया है कि लेबर इंटेंस‍िव वस्तुओं पर बहुत अधिक टैर‍िफ लगाया जाता है. विकसित देश इसे ट्रेड डील पर बात करते वक्‍त हथ‍ियार की तरह इस्‍तेमाल करते हैं. भारत जैसे देशों के लिए, जहां रोजगार का बहुत बड़ा हिस्सा कपड़ा, चमड़ा, आभूषण और हस्तशिल्प जैसे उद्योगों से आता है, यह हमेशा से एक बड़ी बाधा रही है.

आम नागरिकों के लिए एक बड़ा आश्वासन

वाणिज्य मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है. पीयूष गोयल का यह स्पष्ट संदेश भारतीय उद्योग जगत, किसानों और आम नागरिकों के लिए एक बड़ा आश्वासन है कि औद्योगिक परिवर्तन के इस दौर में सरकार वैश्विक मंचों पर भारत के हितों की पूरी मजबूती से रक्षा कर रही है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेशः शेख हसीना का भागने वाला वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी का मिला शव

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version