सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना होगा आसान, RBI ला रहा मोबाइल ऐप

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RBI App Announcement: सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. छोटे निवेशकों के लिए अब विभिन्‍न सरकारी प्रतिभूतियों  जैसे कि केंद्र सरकार बांड, राज्य सरकार बांड, ट्रेजरी बिल  आदि में निवेश करना आसान होने वाला हैं. आरबीआई रिटेल निवेशकों की भागीदारी को सुगम बनाने के लिए जल्‍द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्‍च करने वाला है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज नए वित्‍त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए इसकी जानकारी दी. अभी तक छोटे निेवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करना पड़ता था.

जल्‍द लॉन्‍च होगा रिटेल ‘डायरेक्ट पोर्टल’ का ऐप

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया कि सेंट्रल बैंक  Retail Direct स्कीम के लिए एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिससे निवेशक बिना किसी परेशानी या रुकावट के निवेश कर सकें. रिटेल डायरेक्ट स्कीम सरकारी प्रतिभूतियों में इनडिविजुअल निवेशकों द्वारा निवेश की सुविधा के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है. इसमें किसी एजेंट या मीडिएटर की जरूरत नहीं है.  बता दें कि Retail Direct स्‍कीम को 2021 में पेश किया गया था. यह योजना इन्वेस्टर्स की G-Sec निवेश तक पहुंच को आसान बनाने के लिए डिजाइन की गई है.

शक्तिकांत दास ने कहा कि गवर्नमेंट सिक्योरिटीज तक निवेशकों की पहुंच को और आसान व बेहतर बनाने के लिए रिटेल ‘डायरेक्ट पोर्टल’ की एक मोबाइल ऐप पेश की जाएगी. यह ऐप निवेशकों को अपनी सुविधानुसार, चलते-फिरते गवर्नमेंट बॉन्ड या प्रतिभूतियों को खरीदने/ बेचने में सक्षम बनाएगा. जल्द ही यह ऐप इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा.

मौद्रिक नीति जारी की

बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है. इसे 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है. महंगाई को 4 प्रतिशत पर लाने और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्‍य से रेपो रेट को यथावत रखा गया है. नए वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें :- Tech News: iPhone में स्क्रीन के साथ-साथ अपनी आवाज को भी करना चाहते हैं रिकॉर्ड, तो ये स्टेप्स करें फॉलो

 

 

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version